पेचिश का आयुर्वेदिक इलाज क्या है?HealthPlanet

Posted on Mon 19th Dec 2022 : 12:47

ठीक करने के प्राकृतिक उपाय (Home remedies for Dysentery) :-

- अनार और इसका छिल्का पेचिश से छुटकारा दिला सकते हैं। इसके लिए लगभग 60 ग्राम अनार के छिल्का लें। इसे 250 एमएल दूध में उबालें। जब दूध उबलते हुए एक तिहाई बच जाए, तब इसे नियमित अंतराल के बाद दिन में कम से कम तीन बार सेवन करें। यह मिश्रण आंव से राहत दिलाएगा।

- पेचिश बीमारी अधिक दिनों तक रहना ठीक नहीं है। इससे शरीर में पानी की कमी हो सकती है।

- जामुन का रस दो चम्मच, गुलाब जल दो चम्मच, थोड़ी-सी चीनी तीनों को मिलाकर रोगी को पिलाएं। खूनी पेचिश में रामबाण औषधि की तरह काम करता है।

- जामुन की पेड़ की बीस ग्राम छाल लें। उसे कूट लें। उसे एक कप पानी में उबालें। पानी जब आधा रह जाए तो इसमें शहद मिलाकर पिलाएं।

- सूखे आंवले को रात में भिगो दें। सुबह होते ही आंवले का सेवन करने के लिए मरीज को दें।

- तेज मसालेदार भोजन की जगह तरल भोजन लेना उपकारी है।

- थोड़े से जीरे को तवे पर भून लें। अब इसमें दो चुटकी सेंधा नमक मिलाएं। इसे छाछ के साथ सेवन करने के लिए दें। पेचिश में आराम होगा।

- नींबू के पत्तों को पीसकर, उसमें थोड़ी-सी चीनी मिलाकर सेवन कराना भी राहत पहुंचाता है। यह दवा आंव तथा बवासीर दोनों के लिए लाभदायक है।

- हरा धनिया और चीनी धीरे-धीरे चबाकर खाने के लिए दें। पेचिश में फायदा होगा।

- एक चम्मच सोंठ व दो चम्मच त्रिफला लेकर काढ़ा बना लें। इसे पीने के लिए मरीज को दें।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info